फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arbitrary delimitation of a three-tier panchayat in

त्रिस्तरीय पंचायत के परिसीमन में मनमानी

Sat, 28 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
 ब्लाकों पर सूची चस्पा नहीं होने के कारण क्षेत्र पंचायत के भावी उम्मीदवारों एवं प्रधानों को बैंरग लौटना पड़ा। अब प्रधानों का कहना है कि वार्ड देखे ही नहीं तो फिर परिसीमन पर आपत्तियां कैसे दर्ज कराई जाएं। विभाग ने सिर्फ जिला मुख्यालय पर सूची को चस्पा करके इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिसीमन 2011 की गणना में बढ़ी आबादी के हिसाब से किया जा रहा है। यूं तो जिले में जिला पंचायत के पांच एवं क्षेत्र पंचायत के 121 वार्ड बढ़ने जा रहे हैं। हालांकि 64 ग्राम पंचायतों का इजाफा हो चुका है। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन करने के साथ ही उसकी सूची को 27 मार्च को चस्पा किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन



 क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत तक के वार्डों का निर्धारण हुआ है तो फिर सूची को ब्लाक ही नहीं अपितु ग्राम पंचायत स्तर पर भी चस्पा होना चाहिए। इससे ग्राम पंचायत के सदस्य आपत्तियां दर्ज करा सकें। विभागीय सूत्रों की मानें तो पंचायती राज विभाग ने सूची को जिला मुख्यालय पर ही चस्पा करा दिया है। शनिवार को अवकाश के बावजूद सूची खोजने के लिए जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले, बीडीसी एवं ब्लाक प्रमुख बनने का सपना बुनने वाले एवं संभावित प्रधान ब्लाकों तक आए। हालांकि नोटिस बोर्ड पर सूची नहीं देखकर मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed