{"_id":"67f6b80d26f441091d001910","slug":"application-process-explained-to-the-candidates-of-cm-yuva-udyami-yojana-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-146062-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीएम युवा उद्यमी योजना के अभ्यर्थियों को समझाई आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीएम युवा उद्यमी योजना के अभ्यर्थियों को समझाई आवेदन प्रक्रिया
Wed, 09 Apr 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शिकोहाबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सहायता शिविर लगाया गया। 40 अभ्यर्थियों के आवेदन पूर्ण कराने के साथ ही पात्रता श्रेणी वाले आवेदनों को ऋण वितरण की कार्रवाई शुरू कराई गई।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग के निर्देशन में सहायता शिविर मुख्य शाखा शिकोहाबाद में लगाया गया। शिविर में अभ्यर्थियों के आवेदन दुरुस्त कराए गए। अतिरिक्त पात्रता श्रेणी वाले करीब 40 आवेदकों को ऋण वितरण के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। सहायता शिविर में शिकोहाबाद, सिरसागंज, अरांव और जसराना शाखा के प्रबंधकों ने भी हिस्सा लिया। संचालन लीड बैंक मैनेजर सुरेश करीरा ने किया। 100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।