फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Application for ration shop was made by submitting fake character certificate.

Firozabad News: फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाकर राशन की दुकान का किया आवेदन

Tue, 16 Jul 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Application for ration shop was made by submitting fake character certificate.
फिरोजाबाद। राशन की दुकान लेने के लिए आवेदन के साथ फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र लगाने को मामला सामने आया है। दो आवेदनों में ऐसे प्रमाण पत्र लगे मिलने पर प्रशासन ने आवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राशन की एक दुकान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में लाटरी निकाली जानी थी। इसके लिए एडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अन्य अधिकारी आवेदन पत्रों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक महिला के आवेदन के साथ लगा चरित्र प्रमाण पत्र संदिग्ध नजर आया। गंभीरता से देखा गया तो पता चला कि प्रमाण पत्र फर्जी थे। पति ने अपने नाम से भी आवेदन किया था और अपने चरित्र प्रमाण पत्र से ही पत्नी का प्रमाण पत्र बना लिया। एक अन्य आवेदन में भी इसी तरह का मामला पकड़ा गया। एडीएम विशु राजा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed