फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Application for Mr. Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship starts

Firozabad News: श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Sat, 22 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Application for Mr. Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship starts

विज्ञापन
आगरा। श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक शिक्षण प्राप्त करने वाले नियमित विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। विकलांग सहायता संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
संस्था सचिव प्रेमचंद जैन ने बताया कि छात्र 31 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें vssagra@gmail.com पर अपना नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर लिखकर मेल करना होगा। आवेदक की मेल आईडी पर फॉर्म भेज दिया जाएगा। संस्था अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रामण पत्र भी अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
विज्ञापन



ये कर सकते हैं आवेदन
संयुक्त सचिव सुनील विकल के अनुसार छात्रवृत्ति स्नातक, परास्नातक, मेडिकल इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, पीएचडी व अन्य प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले नियमित छात्रों को दी जाएगी। चयनित छात्रों को 12 से 24 हजार रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए तब तक दिए जाएंगे जब तक वह अध्ययन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त तक प्राप्त कर सकते हैं आवेदन फॉर्म, जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर



मेरिट व अन्य मानकों के आधार पर किया जाएगा मेधावियों का चयन

इन्हें नहीं करना होगा पुन: आवेदन
संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को वर्ष 2022 में छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी और वह शैक्षिक सत्र 2023-24 में अगली कक्षा में पढ़ रहे हैं उन्हें इस साल छात्रवृत्ति के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इस साल की छात्रवृत्ति 2022-23 में उत्तीर्ण परीक्षा के अंकों के आधार पर ही दी जाएगी। जिन छात्रों ने पढ़ाई पूर्ण कर पुन: इस वर्ष नई कक्षा में प्रवेश लिया है उन्हें 2023 की छात्रवृत्ति के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed