फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Appearance change of the new population and 13 gram sabha

नई आबादी और 13 ग्रामसभाओं की बदलेगी सूरत

Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Appearance change of the new population and 13 gram sabha
नई आबादी क्षेत्र में सड़कें बदहाल हैं
शहर से जुड़ी नई आबादी और 13 ग्रामसभाओं की जनता को जल्द कच्ची सड़कों, गलियों में जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा। निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत इन क्षेत्रों की तस्वीर बदली जाएगी। निकासी के समुचित इंतजाम के साथ कच्ची पड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन

पालिका सीमा में शामिल होने के वर्षों बाद भी नई आबादी की जनता को मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हैं। वर्ष 2008 में पालिका सीमा में 13 ग्रामसभाएं भी शामिल हो गईं। पालिका से निगम का दर्जा मिलने के दो साल बाद भी लाखों की आबादी कच्ची गलियों से गुजरने को मजबूर है। क्षेत्र में जलनिकासी का साधन न होने के कारण यहां अक्सर जलभराव के हालात बने रहते हैं। सड़क, नाली, खरंजा निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता लगातार मांग उठा रही है। आखिरकार निगम प्रशासन को नई आबादी एवं 13 ग्रामसभाओं से जुड़े क्षेत्रों का विकास कराने की तैयारी कर ली है। नगर निगम द्वारा राज्य वित्त आयोग की धनराशि से नई आबादी और 13 ग्रामसभाओं से जुड़े हिमायूंपुर, रहना, नगला विष्णु, दतौजी, लालऊ, महादेव नगर, आसफाबाद, किशन नगर, रामगढ़, हबीबगंज, कश्मीरी गेट, दीदामई, अजमेरी गेट, साठ फुटा, ढोलपुरा, नगला कोठी, नगला विष्णु, नगला भाऊ, अशरफ गंज आदि क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। सड़कों का निर्माण कराने के साथ निकासी के लिए नाला निर्माण भी कराया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा का कहना है कि जनता की परेशानी का देखते हुए शहर में ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता पर विकास कार्य कराए जाएंगे, जहां कच्ची गलियां हैं। जलनिकासी का साधन न होने के कारण जलभराव की स्थिति रहती है। नई आबादी व 13 ग्रामसभाआें में जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed