फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Appeal to the Commissioner to take possession of Dawood's shop

Firozabad News: दाऊद की दुकान पर कब्जे के लिए कमिश्नर से गुहार

Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Appeal to the Commissioner to take possession of Dawood's shop
फिरोजाबाद। लहरी कंपाउंड निवासी हेमंत जैन ने अंडरवर्ल्ड डॉनदाउद इब्राहिम की दुकान पर मालिकाना हक प्राप्त करने में तो 23 वर्ष बाद सफलता प्राप्त कर ली। अब कब्जे के लिए भटक रहे हैं। हेमंत जैन के अनुसार वह इलाका पुलिस से कब्जा दिलाने के लिए मिले थे। पुलिस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास भेज दिया। मुंबई के पुलिस कमिश्नर को कब्जा दिलाने के लिए पत्र देकर गुहार लगाई है। इसके बाद वह वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के लहरी कंपाउंड निवासी हेमंत जैन को 11 जनवरी वर्ष 2001 को यह जानकारी मिली थी कि मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड दाऊद की दुकान की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। इसके बाद 1200 किलोमीटर दूर मुंबई चर्च गेट स्थित आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचकर दाऊद की जयराज भाई स्ट्रीट स्थित दुकान को खरीदने की तैयारी कर ली थी। 20 सितंबर 2001 को नीलामी में दो लाख रुपये की बोली लगाकर 144 वर्ग फीट की दुकान खरीद ली थी, लेकिन इसका मालिकाना हक पाने में उन्हें 23 वर्ष से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

इसके लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्जनों पत्र भेजे थे। इसके बाद कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट की शरण ली। पांच वर्ष तक इसका मुकदमा चला था। 19 दिसंबर 2024 को उनके नाम दुकान की रजिस्ट्री आखिर हो गई। उस दुकान पर आज भी दाऊद के गुर्गों का कब्जा है। हेमंत जैन ने बताया कि वह 15 जनवरी को दुकान पर कब्जा पाने के लिए मुंबई के वर्ली स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी दुकान से संबंधित पत्रावली के नागपाड़ा पुलिस थाने पर होने की जानकारी देते हुए वहीं जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर तो इंस्पेक्टर सोमनाथ अहीर ने कब्जा लेने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास प्रार्थना पत्र दिए जाने के लिए कह दिया था। अगले दिन वह फिर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गए, लेकिन मुलाकात न होने पर कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर दुकान पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। पत्र सौंपने के बाद वह वापस घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed