फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Annual examinations for classes 1 to 8 will begin from March 16.

Firozabad News: 16 मार्च से शुरू होंगी कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं

Wed, 25 Feb 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations for classes 1 to 8 will begin from March 16.
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत जिले के 1824 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में बेसिक क्रॉफ्ट और गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा होगी। 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक गणित एवं दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

18 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय और दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो से आठ तक हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला व संगीत विषय की परीक्षा कराई जाएगी। अंतिम दिन 20 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी विज्ञान की परीक्षा देंगे। इसी दिन दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि जिले के 1824 विद्यालयों में करीब 1.42 लाख विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा, इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। वहीं अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और परीक्षा की तैयारी में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed