फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anirudh trivia contest Prtham

अनिरुद्ध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथ्ाम

Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anirudh trivia contest Prtham
स्टेशन रोड सागर इंक्लेव स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में 18 वीं इंद्राणी देवी कुलश्रेष्ठ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बीके सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ठ अतिथि स्कूल के प्रबंधक राजेश तिवारी एवं संरक्षक दिलीप कुलश्रेष्ठ थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या वंदना तिवारी ने की। कार्यक्रम की संयोजिका डा. नेहा कुलश्रेष्ठ थीं।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के अनिरुद्ध प्रताप, तान्या व अंजली ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के अंकित यादव ने तृतीय इसके अलावा ज्ञान ज्योति की पूजा जोशी, लार्ड कृष्णा के  ऋतिक यादव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में पीआरटी के अभिषेक सिंह व सुधांशु ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय, ज्ञान दीप की डौली ने तृतीय, क्षेय इंटर कालेज सिरसागंज के अजय कुमार एवं यंग स्कॉलर्स के देव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, राजीव कुलश्रेष्ठ, पवन सक्सेना, रूबी, नीटू, अंशुल, गरिमा का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के आयोजक सुबुद्घि देव कुलश्रेष्ठ थे। कार्यक्रम का संचालन वंदना पालीवाल ने किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed