{"_id":"11ab62448bca1cf2766142ce452fa658","slug":"angry-people-s-sabotage-at-power-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साई जनता का बिजलीघरों पर हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साई जनता का बिजलीघरों पर हंगामा, तोड़फोड़
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती से आहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की जनता का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने बिजलीघरों पर धावा बोलकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी से मारपीट की। हंगामे के कारण विभाग को लाखों की चपत लगी है। इस मामले में विभाग की तहरीर पर थाना नारखी व रामगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई है।
जलेसर रोड पर यूपीएसआईडीसी बिजलीघर पर रात्रि में इंसुलेटर खराब होने के कारण पचवान कालोनी सहित पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय स्टाफ फाल्ट को दूर नहीं कर सके थे। इससे आक्रोशित लोग बुधवार रात दो बजे बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने अपना गुस्सा ओसीबी को तोड़कर निकाला। विद्युत अधिकारियों का आरोप है कि बिजलीघर का सारा फर्नीचर कुर्सी, मेज, तख्त, बेंच, पंखे तोड़ डाले। लागशीट फाड़ दी। मौजूद कर्मचारियों से भी मारपीट की। कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए। ग्रामीण कर्मचारियों की घड़ी मोबाइल ले गए। मामले में अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत द्वारा थाना रामगढ़ में आधा दर्जन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
वहीं नारखी के गांव नगला रामकुंवर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भारत सिंह विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी के पद पर काम करता है। गुरुवार सुबह विद्युत केबल डालने को भारत सिंह शट डाउन लेकर पोल पर चढ़े थे। नीचे हरवीर, अर्जुन और राहुल केबल लेकर खड़े थे। जैसे ही भारत सिंह ने विद्युत तार में केबल टच की तीनों को करंट लग गया। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने नगला रामकुंवर बिजलीघर पर धावा बोल दिया। आरोप है ओसीबी, पंखा, फर्नीचर तोड़ दिया व लाइनमैन को पीटा। एसएसओ विवेक भाग खड़ा हुआ। प्रभारी अवर अभियंता रविकांत द्वारा थाना नारखी में बिजलीघर पर तोड़फोड़ का अभियोग दर्ज कराया है। इधर विभाग की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग के रवैये के संबंध में ज्ञापन दिया है।