{"_id":"6858416295b3a309f6089d56","slug":"angry-at-being-scolded-the-young-man-jumped-in-front-of-the-train-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-150888-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डांट से नाराज होकर युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डांट से नाराज होकर युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक का निकेतन का फाइल फोटो।
शिकोहाबाद। परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान गंवा दी। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत विलासपुर निवासी निकेतन (21) के परिजनों ने शनिवार को किसी बात पर डांट दिया था। परिजनों की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर युवक घर से बाहर निकल गया। वह घूमता हुआ शिकोहाबाद के नीमखेरिया गांव के समीप आ गया। वह रेलवे ट्रैक पर आ रही किसी ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर युवक की मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने 4 भाइयों अतुल, उदित, नितिन में तीसरे नंबर का भाई था। जीआरपी चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।