फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anganwadi workers walkout by

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers walkout by
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सात सितंबर को विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, अरांव,मदनपुर, एका, कोटला, जसराना और फीरोजाबाद शहर में सफल रहा। उन्होंने कहा, कार्यकत्रियों मानदये 18 हजार करने की मांग कर रही हैं। सात सितंबर विकास भवन पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आसमा कुलश्रेष्ठ, सुधा शर्मा, मोहिनी, राधा देवी, सुमन यादव, सीमा यादव, बेबी उपाध्याय, सीमा देवी, रेखा शर्मा, चंद्रकांता, सऊदा स्वालिया,आरती, प्रियंका, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय खैरगढ़ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। सुपरवाइजर नीलम देवी, बीना शर्मा, प्रभा देवी, अनीता देवी, ममता देवी, सरिता यादव, सुशीला देवी, पुष्पा देवी, बीना यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टूंडला में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलमबंद हड़ताल रखकर धरना दिया। इस दौरान सीडीपीओ कार्यालय के बाहर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। ब्लाक अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। वीनेश, मीना, राधा, सुनीता, कमलेश, सर्वेश, निर्मला, नीलम, शोभा, सरोज, शशी, शीलवती, शीला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed