फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   and Soumya became district topper

सिम्मी और सौम्या बनीं जिले की टापर

Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
and Soumya became district topper
सिम्मी और सौम्या बनीं जिले की टापर - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार भी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम बंपर आया। यूपी बोर्ड की तरह सीबीएसई परीक्षा में भी बेटियों ने सफलता की उड़ान भरी है। किड्स कार्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिम्मी जैन और यंग स्कॉलर्स एकेडमी की छात्रा सौम्या मिश्रा जिले में संयुक्त रूप से टापर बनीं। दोनों ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के कक्षा 12 वीं के रिजल्ट आने को सुबह से छात्र छात्राओं में उत्साह बना हुआ था। इस बार करीब 2,651 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जैसे जैसे समय नजदीक आता गया वैसे वैसे धड़कनें तेज होती गईं। हालांकि रिजल्ट ने परीक्षार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं कराया। करीब 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने लगा।  जिन छात्राओं के नंबर उम्मीद से ज्यादा आए, वह खुशी से उछल पडे़। वहीं, कई छात्राओं के नंबर कम आए तो चेहरे पर मायूसी भी दिखी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र दोस्तों के साथ मस्ती करने निकल पड़े। कोई स्कूल पहुंचा तो कोई रेस्टोरेंट। अधिकांश छात्र पास होने के बाद उछलते कूदते हुए मोबाइल में फोटो कैद करते हुए दिखे। फेसबुक पर फोटो अपलोड भी कर दिए। कोचिंग एवं स्कूल के शिक्षकों ने भी छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


मोबाइल पर देखा रिजल्ट
अधिकांश छात्र छात्राओं ने मोबाइल पर ही रिजल्ट देख लिया। व्हाट्सअप पर तुरंत अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों को सेंड भी कर दिया। परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करते हुए फोटो अपलोड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed