फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An uncontrolled tractor ran over two bikes and a scooter, a major accident was averted.

Firozabad News: बेकाबू ट्रैक्टर दो बाइकों एवं स्कूटी पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Sun, 21 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
An uncontrolled tractor ran over two bikes and a scooter, a major accident was averted.
थाना उत्तर के सामने बाइक और स्कूटी पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर। वीडियो ग्रैब  - फोटो : थाना उत्तर के सामने बाइक और स्कूटी पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर। वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद। रविवार को सुबह बालू से भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर थाना उत्तर के सुभाष तिराहे के पास ई-रिक्शा मेें टक्कर मार दी। पुलिस ट्रैक्टर को थाने की ओर लेकर जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को चलता हुआ कूदकर भाग गया। ट्रैक्टर थाने के बाहर खड़ी बाइकों पर चढ़ गया। ट्रैक्टर के चढ़ते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। सुभाष तिराहे की ओर से बालू से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। पुलिस की टीम को देखकर इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर थाने ले चलने को कहा तो वह गांधीपार्क पुलिस चौकी पर आस्थायी रूप से चल रहे थाना उत्तर की ओर चल दिया। थाने के पास पहुंचते ती ट्रैक्टर चालक चलते ट्रैक्टर से छलांग लगाकर बाइक पर सवार होकर भाग गया। बेकाबू ट्रैक्टर थाने के बाहर दुकानों के सामने खड़ी दो बाइकों एवं एक स्कूटी पर चढ़ गया। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े युवक शोर मचाते हुए मौके से भागे। शोरगुल सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ एक व्यक्ति रूमाल सिंह निवासी नयाबांस थाना लाइनपार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस भागे चालक के साथ अन्य की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर थाने के पास खड़ी स्कूटी एवं दो बाइकों पर अनियंत्रित होकर चढ़ गया था। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed