{"_id":"66955f32a7f1a728920903b8","slug":"an-old-woman-sleeping-outside-the-house-was-given-intoxicant-and-the-earrings-were-removed-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-129068-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर के बाहर सो रही वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर उतारे कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर के बाहर सो रही वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर उतारे कुंडल
Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर के बाहर सो रही वृद्धा को बदमाश ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और सोने के कुंडल उतारकर ले गया। पीड़िता की पुत्रवधू ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी सोमश्री देवी (90) रविवार रात घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान बदमाशों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कानों से कुंडल उतारकर भाग गया। सोमवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर पुत्रवधू सुनीता देवी जगाने पहुंचीं तब उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने सास को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुत्रवधू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।