फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An FIR has been registered against four people for allegedly encroaching on government land using forged documents.

Firozabad News: फर्जी दस्तावेज से सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against four people for allegedly encroaching on government land using forged documents.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
जसराना। जसराना थाना क्षेत्र के गांव आसदेवमई नूरपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तहसीलदार शिकोहाबाद के निर्देश पर पुलिस ने फर्जी अभिलेख तैयार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्रामीण पवन कुमार व अन्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगला छत्ती निवासी रामनरेश, रामगोपाल, सरोज देवी और सतीश चंद्र ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित आवास आवंटन पत्र तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जांच में पाया गया कि आरोपियों का नाम तहसील के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, फिर भी उन्होंने बेदखली के आदेश से बचने के लिए फर्जी कागजात पेश किए। इस कब्जे के कारण उन ग्रामीणों को जमीन नहीं मिल पा रही है, जिन्हें उच्च न्यायालय के निर्देश पर आवास के लिए आवंटन मिल चुका है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed