फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AMU team came for the survey of Agra Gate Tank

Firozabad News: आगरा गेट टंकी के सर्वे के लिए आई एएमयू की टीम

Sat, 23 Aug 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
AMU team came for the survey of Agra Gate Tank
जलकल परिसर स्थित आगरा गेट पेयजल टंकी का निरीक्षण करती, एएमयू की टीम। स्रोत जलकल विभाग
- जलकल परिसर स्थित खाली भूमि पर तीन करोड़ राशि से बनेगी टंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जलकल परिसर स्थित दशकों पुरानी आगरा गेट पेयजल टंकी के ध्वस्तीकरण एवं नवीन टंकी निर्माण का काम जल्द रफ्तार पकड़ेगा। पुरानी टंकी की यथास्थिति के अवलोकन एवं नवीन टंकी निर्माण कार्य स्थल के थर्ड पार्टी सर्वे के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी की टीम शनिवार को फिरोजाबाद आई। टीम जल्द अपनी रिपोर्ट जल निगम के जरिये नगर आयुक्त को सौंपेगी।

करीब छह दशक पुरानी आगरा गेट पेयजल टंकी को ध्वस्त कर करीब दो लाख लीटर क्षमता वाली नवीन टंकी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।शासन के निर्देश पर जलकल परिसर स्थित आगरा गेट पेयजल टंकी की कार्य क्षमता के आकलन एवं प्रस्तावित नवीन टंकी निर्माण कार्य योजना का थर्ड पार्टी सर्वे कराया जा रहा है। शनिवार को थर्ड पार्टी सर्वे को नामित एएमयू अलीगढ़ का तकनीकी टीम प्रोफेसर नदीम खलील अहमद के नेतृत्व में फिरोजाबाद आई।टीम ने जलकल परिसर स्थित पुरानी टंकी का निरीक्षण किया। इसके अलावा करीब 1750 किलोलीटर पानी भंडारण क्षमता वाली नवीन टंकी को चिन्हित स्थल का मुआयना भी किया। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन जलकल सतीश चंद,अवर अभियंता जल निगम चंद्रप्रकाश एवं जेई जलकल अभिषेक व मनोज शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed