{"_id":"669967ff24cd589d9c09b384","slug":"all-three-brothers-were-cremated-on-the-same-pyre-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-129361-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीनों भाइयों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीनों भाइयों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र में शिकोहाबाद-एटा रोड पर बुधवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे और एक तहेरे भाई की मृत्यु से ब्रस्पतिवार को पूरे दिन चीख पुकार मची रही। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। शाम 4.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाए गए। तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।
मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदरई निवासी 21 वर्षीय विकास कुमार अपने भाई 18 वर्षीय सत्यवीर और 23 वर्षीय तहेरे भाई रानू उर्फ़ दानवेंद्र के साथ बुधवार रात 9.15 बजे पाढ़म क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में त्रयोदशी भोज में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक दानवेंद्र चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। जसरानार के गांव बनवारा में तेज गति से आए ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया था। सत्यवीर के चचेरे भाई जयपाल ने जसराना थाने में ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई है। एक साथ तीन मृत्यु होने से गांव में हर कोई दुखी था। शव पहुंचते ही भीड़ जुट गई। शाम को खेत पर एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया। नौ साल के सौरभ बाबू ने मुखाग्नि दी। एसओ अंजीश कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
-- -