{"_id":"698b7e849fc05ab8f106acc8","slug":"albendazole-medicine-given-to-children-on-national-deworming-day-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-167424-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की दवा
Wed, 11 Feb 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाती शिक्षिका। विभाग स्रोत
- फोटो : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाती शिक्षिका। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। जनपद में कुल 14 लाख 8 हजार 16 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फारूक अहमद ने प्राथमिक विद्यालय मांडई अरांव में बच्चों को दवा खिलाकर किया।
विद्यालयों ने इस कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से मनाया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि यदि किसी कारण से आज किसी बच्चे को गोली नहीं दी गई है, तो 13 फरवरी तक सभी बच्चों को दवा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, जो बच्चे इस राउंड में छूट गए हैं, उनके लिए मॉप-अप राउंड में एल्बेंडाजोल देना सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने और उनकी सेहत बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यालयों और शिक्षकों को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए सराहना की।
84,846 बच्चों को खिलाई गई दवा
एल्बेंडाजोल की गोलियां राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग और समन्वय से अब तक 84,846 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा चुकी हैं। सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दवा देने का अभियान व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।