फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akshaya Tritiya today, more than five hundred marriages in the district

Firozabad News: अक्षय तृतीया आज, जिले में पांच सौ अधिक शादियां

Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya today, more than five hundred marriages in the district
सहालग से पूर्व साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं।
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया बुधवार को है। बाजार को अक्षय तृतीया से शुभ घड़ी की उम्मीद है। सराफा से लेकर ऑटो मोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक्स कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। फिलहाल, सबसे ज्यादा भीड़ सराफा की दुकानों पर देखने को मिल रही है। यही नहीं, बुधवार को जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में करीब 500 शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने के हल्के वजन के गहनों की ज्यादा मांग हो सकती है। इसलिए ब्रांडेड कंपनियों की अगूंठी, चेन, टॉप्स, नेकलेस (हार), झुमकी आदि गहनों को शोरूम में सजाया जा रहा है। वहीं ऑटोमोबाइल की दुकानों पर बाइक व कार की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम विक्रेता अनुदीप ने बताया कि अब ग्राहक भी शुभ घड़ी अक्षय तृतीया आदि का इंतजार करते हैंं। ग्राहकों का मानना है कि अक्षय तृतीया पर खरीदे गए इलेक्ट्राॅनिक्स वस्तुओं की लाइफ ज्यादा रहती है। अक्षय तृतीया के चलते बाजारों में ब्रांडेड और अनब्रांडेड इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम खूब बिक रहे हैं। अनब्रांडेड आइटम कूलर, एलईडी आदि ब्रांडेड को टक्कर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बन रहा शुभ संयोग

इस वर्ष 30 अप्रैल को सौ वर्षों बाद अक्षय तृतीया पर दो शक्तिशाली राजयोग का संयोग मिल रहा है। पंडित मोहित मिश्रा के मुताबिक सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को विशेष माना गया है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का संयोग मिलने वाला है। इन दोनों ही राजयोग से कई राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि को अबूझ मुहूर्त भी कहा गया है। इस दिन बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी, हीरे के आभूषण खरीदने की विशेष मान्यता है। यदि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदा जाए तो उस व्यक्ति के जीवन पर मां लक्ष्मी का वास और आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed