फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   akhilesh yadav birthday

केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav birthday
सपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का केक काटकर जन्म दिवस मनाते जिला अध्यक्ष के ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन गरीबों को राशन वितरित कर और पौधारोपण करके जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। जिला मुख्यालय के सामने स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह उर्फ डीपी यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर केक काटने के साथ गरीबों को राशन किट वितरित किए गए। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी डॉ. असीम यादव ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणास्रोत है। वह गरीबों एवं मजलूमों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करते हैं। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, प्रेम यादव, शिवप्रताप यादव, डॉ. पीएस यादव, गुलाब सिंह यादव, अनीता राजपूत, उदयभान प्रजापति, देवेंद्र गुर्जर, शालू यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, चंद्रकांत यादव, चौधरी संजय यादव, खालिद नसीर, रामप्रताप गुर्जर, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, राजकुमार राठौर, अलकाब निजाम आदि ने विचार व्यक्त किए। सुहागनगर स्थित एचएस फैक्ट्री में पूर्व मु्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मिष्ठान का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने केक काटा। इस दौरान पार्षद देशदीपक यादव, शाहिद अंसारी, कौशल किशोर जाटव, जाहिद परवेज, हरिओम गुप्ता, मोहम्मद इरफान, सुबोध दिवाकर, राजेश यादव, हेत सिंह शंखवार, राकी व्यास, जगमोहन यादव,सरफराज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed