{"_id":"6517113ccc42d6337c0148aa","slug":"air-quality-management-system-installed-at-a-cost-of-rs-120-lakh-is-gathering-dust-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-6026-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 120 लाख की लागत से लगे एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम फांक रहे धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 120 लाख की लागत से लगे एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम फांक रहे धूल
Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड एरिया में वायु गुणवत्ता को परखने के लिए डेढ़ साल पहले बनाए मॉनीटरिंग केंद्रों लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे। लगभग 120 लाख की लागत से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा फिरोजाबाद क्लब और नगला भाऊ पर स्थापित केंद्रों पर लगे डिस्प्लेडिस्प्ले भी कई माह से खराब पड़े हैं। दोनों केंद्रों की मॉनीटरिंग व देखभाल करने वाले जिम्मेदारों को इसकी जानकारी तक नहीं है। वायु प्रदूषण के लिहाज से कांच नगरी फिरोजाबाद बेहद संवेदनशील है। टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में हवा की गुणवत्ता की नियमित जांच व आंकड़े एकत्रित करने के लिए स्वान कंपनी के माध्यम से नगला भाऊ एवं फिरोजाबाद क्लब चौराहे पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगभग 120 लाख की लागत से दो जगहों पर मॉनीटरिंग केंद्र स्थापित कराए हैं। हवा की गुणवत्ता से जुड़े आंकड़ों की जानकारी के लिए दोनों केंद्रों पर डिस्प्ले भी लगाए गए, लेकिन उक्त दोनों केंद्रों पर लगी डिस्प्ले कई माह से सुचारू नहीं है। डिस्प्ले पर वायु गुणवत्ता से जुड़े आंकड़े प्रदर्शित नहीं होने के कारण लोगों को शहर की हवा के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
जानकारों का कहना है कि फिरोजाबाद क्लब और नगला भाऊ पर स्थापित माॅनीटरिंग केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता जांच संबंधी कई उपकरण भी कई माह से खराब पड़े हैं, जिससे आंकड़े एकत्रीकरण में भी बाधा है।
-- --
जिम्मेदार नहीं हैं गंभीर
वर्ष 2021 माह जुलाई के बीच नगला भाऊ एवं फरवरी 2022 में फिरोजाबाद क्लब पर एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित कराए गए। बताया गया है कि उक्त दोनों केंद्रों के हवा की गुणवत्ता जांच को जरूरी कई उपकरण खराब हैं तथा उनकी मरम्मत की दरकार है। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार कई बार पत्राचार के बाद भी स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अभी तक केंद्रों पर लगे उपकरणों केा बदलवाने अथवा मरम्मत को लेकर हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
-केंद्रों पर लगे कुछ उपकरणों की मरम्मत कराई जानी है। हम स्टीमेट तैयार कर सीपीसीबी को भेजा रहे हैं। वैसे दोनों केंद्रों से हवा की गुणवत्ता के आंकड़े एकत्र करने का काम जैसे-तैसे किया जा रहा है। खराब डिस्प्ले को जल्द ठीक कराएंगे।
एमएम गौतम, वैज्ञानिक सहायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड