{"_id":"5725f8394f1c1b35045ccfbd","slug":"ahilya-bai-s-birth-will-be-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई जाएगी अहिल्या बाई की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई जाएगी अहिल्या बाई की जयंती
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय धनगर महासभा ने बैठक कर अहिल्याबाई जयंती की तैयारियों पर विचार विमर्श किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगर समाज अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए पूरी तरह से एकजुट हो जाए। दो मई को पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार को आगाह किया जाएगा। छह मई को फीरोजाबाद जिला मुख्यालय पर विशाल रैली कर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की जाएगी। यह बातें प्रांतीय धनगर महासभा के प्रांतीय महासचिव भंवर सिंह धनगर ने अहिल्याबाई विद्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि 31 मई को अहिल्या बाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छह मई को रैली निकालने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अन्य महापुरुषों की भांति अहिल्या बाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद में एनसीपी सांसद संजय सिंह और अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने भी धनगरों को उनका हक दिए जाने की आवाज उठाई है लेकिन प्रदेश सरकार धनगरों को गुमराह कर रही है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह धनगर ने कहा कि रथयात्रा 25 मई को फीरोजाबाद आएगी। रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रामवीर सिंह धनगर, प्रेम सिंह धनगर, नन्नूमल धनगर, डा. आरबी धनगर, चंदन सिंह, बाबू लाल धनगर, ठाकुर दास धनगर, सोनपाल धनगर, गोकुल धनगर, छोटे लाल धनगर, साहब सिंह, अतर सिंह, हरीशंकर धनगर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता निन्नूराम धनगर और संचालन सूबेदार धनगर ने किया।
फोटो-