फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agriculture Department will mark the characters of Prime Minister Kisan Samman Nidhi

Firozabad News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों का चिह्नांकन करेगा कृषि विभाग

Wed, 10 May 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department will mark the characters of Prime Minister Kisan Samman Nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों का चिह्नांकन करेगा कृषि विभाग
विज्ञापन

- खतौनी लिंक नहीं होने के कारण आ रही दिक्कतों को किया जाएगा दूर
- पात्र किसान योजना से वंचित नहीं रहने पाए इसके लिए 22 से लगेंगे कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नए पात्रों का चिह्नांकन कृषि विभाग करेगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन 22 मई से होगा। ताकि नए पात्रों का चिह्नांकन करने के साथ -साथ जिन किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंच पा रही है उनके नामों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

जिले में काफी संख्या में किसानों के बैंक एकाउंट में किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंच पा रही थी। क्योंकि कभी आधार बेस भुगतान की प्रणाली लागू किए जाने तो कभी खतौनी को लिंक किए जाने के कारण ही भुगतान कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। किसानों के द्वारा विभाग के चक्कर लगाए जा रहे थे। विभागीय लिपिक खानापूरी करके वापस कर देते थे। विभाग ने शासन के निर्देश पर किसानों का गांव-गांव चिह्नांकित किए जाने का निर्णय लिया है। इसमें वह किसान अब शामिल हो सकेंगे। जिन किसानों की मौत हो जाने के बाद उनके यदि चार परिवार में लड़के हैं तो उनके नामों को इस योजना में शामिल करने की कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों के बैंक एकाउंट अथवा खतौनी लिंक किए जाने की समस्या आ रही थी। उस समस्या का निदान भी इन कैंपों में किया जाएगा। विभाग की ओर से ब्लाक वार रोस्टर बनाने के साथ ही इस कार्रवाई को किया जाएगा। ताकि वंचित किसानों को शामिल करते हुए उनको योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस संबंध में उप निदेशक कृषि हरिनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नए पात्रों का चिह्नांकन करने के साथ पहले से जिन किसानों के खातों में सम्मान निधि के पहुंचने में दिक्कत आ रही थी उनकी समस्या को दूर करने को कैंप लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत 22 मई से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed