फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agreement retracted administrative officer

समझौते से पलट गए प्रशासनिक अधिकारी

Sun, 20 Sep 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Agreement retracted administrative officer
मंगलबाजार को ओवरब्रिज के नीचे ट्रांसफर तो कर दिया लेकिन सुविधाओं की ओर निगम अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। व्यापार मंडल नेताओं को डीएम के समक्ष हुए फैसले में इंटरलाकिंग कराके बाजार को शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। गंदगी के बीच दुकानदार दुकानों को सजाने को विवश हैं।
विज्ञापन

बोधाश्रम चौराहे से लेकर डीएवी कालेज तक ओवर ब्रिज के नीचे प्रशासन ने पिछले एक पखवाड़े से मंगलवार के दिन सदर बाजार में लगने वाले गरीबों के बाजार को सिफ्ट कर दिया। बाजार में फड़ सजाने वाले दुकानदारों को दुकानों का आवंटन भी फ्री में किया गया। लेकिन निगम के अफसरों से व्यापारी नेताओं के बंद के बाद डीएम विजय किरन आनंद की मौजूदगी में जो समझौता हुआ था उस पर निगम प्रशासन खरा नहीं उतर सका। इस बाजार को सिफ्ट कराने से पूर्व समतल कराने के साथ ही इंटरलाकिंग कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन करीब एक माह बीतने को आ गया यहां इंटरलाकिंग कराना तो दूर बल्कि भूमि को समतल तक नहीं कराया गया। ब्रिज के नीचे भूमि समतल कराने के नाम पर सिर्फ मिट्टी को डलवाने का काम किया। साफ सफाई तक सही ढंग से नहीं की जाती है। इसके कारण गंदगी युक्त जलभराव होने से पनपे मच्छर बीमारी का कारण बन सकते हैं। आखिर कब निगम के अधिकारी दुकानदारों की वेदना को सुनेंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों ने रेलिंग लगाने का किया विरोध
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। ट्रांसपोर्ट यूनियन का प्रतिनिधि मंडल ने मनमाने ढंग से ओवरब्रिज के नीचे रेलिंग लगाए जाने के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हमारा हक तो हमें मिलना चाहिए। उन्होंने व्यापारी नेता व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल से मिलकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अफसरों की बिना अनुमति के नगर निगम के द्वारा ओवरब्रिज के नीचे की भूमि को होटल एवं गेस्टहाउस संचालकों को आवंटित कर दी। निगम प्रशासन का यह उनके साथ अन्याय है। निगम के अफसरों ने तानाशाही पूर्ण रवैया को अपनाते हुए हमारे पक्ष को नहीं सुना। हमारी दुकानों के सामने की भूमि का आवंटन हम दुकानदारों को होना ही चाहिए। ताकि हम सभी के रोजगार संचालित हो सकें। व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल ने भरोसा दिया कि यदि दुकानदारों के साथ अन्याय हुआ तो व्यापार मंडल उनके साथ होगा। ज्ञापन देने वालों में अमित पाल, अजय गुप्ता, आकाश शर्मा, सौरभ शर्मा, नवनीत शर्मा, सुमित अग्रवाल, राजेश यादव, मोहन शर्मा, हरिओम सिंह, कुलदीप सिंह यादव, रामनिवास यादव, राजेंद्र सिंह के साथ ही अन्य दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने वादाखिलाफी की तो आंदोलन
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीयमंत्री रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि डीएम के समक्ष समझौते में तय हुआ था कि मंगल बाजार को सिफ्ट करने के साथ वहां इंटरलाकिंग कराई जाएगी। एक माह बीतने के करीब आ गया लेकिन कोई व्यवस्था निगम प्रशासन ने नहीं की। इसके साथ ही गरीब ट्रांसपोर्ट संचालकों एवं दुकानदारों को नगर प्रशासन के द्वारा बेघर किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ अन्याय हुआ तो इसका व्यापार मंडल विरोध करेगा।

बोले दुकानदार.......
गरीबों का हक छीन रहा है निगम प्रशासन
निगम प्रशासन को गरीबों का हक तो नहीं छीनना चाहिए। पहले ट्रांसपोर्ट नगर बनाकर दें तभी तो वाहनों को हटाना उचित होगा। रेलिंग लगाने से राहगीरों को दिक्कत होगी। हम साफ सफाई कराने को तैयार हैं।
अजय गुप्ता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी

निगम प्रशासन को चाहिए जिस दुकानदार के सामने की भूमि है उसका आवंटन उसी दुकानदार को किया जाए इस भूमि का जो भी किराया हो उसे वसूल लें। लेकिन सुविधा संपन्न लोगों को भूमि आवंटित कर गरीबों का हक छीना गया है।
आकाश शर्मा दुकानदार।

नगर निगम के अधिकारी धनवानो को ओवरब्रिज के नीचे की भूमि आवंटित करके गरीबों एवं मजलूमों के मुंह का निवाला छीनना का काम कर रहे हैं। इस अन्याय को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राजेश यादव ट्रांसपोर्ट संचालक  

निगम एवं नगर प्रशासन को चाहिए कि वह प्रत्येक दुकान के सामने की भूमि वहां के दुकानदारों को आवंटित करें। धनवानों को आवंटन करके ठेकेदारी प्रथा हावी करना तो पूरी तरह से गलत है। हम इसका विरोध करेंगे।
सौरभ शर्मा ट्रांसपोर्ट व्यवसाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed