फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agrawal Mahila Sammelan celebrated foundation day

Firozabad News: अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मनाया स्थापना दिवस

Fri, 16 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Agrawal Mahila Sammelan celebrated foundation day
मंच पर मौजूद अग्रवाल महिला सम्मेलन की सदस्याएं। सोर्स: संगठन।
फिरोजाबाद। अग्रवाल महिला सम्मेलन का स्थापना दिवस स्थानीय एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नए सत्र की भी शुरुआत की गई, जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। अर्चना सिंगल को अध्यक्ष, मधु गर्ग को सचिव तथा रागिनी बंसल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें हाउजी और खेल ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही रंगारंग पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें कविता ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय और रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपा अग्रवाल और ज्योति गर्ग ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इस मौके गर बीना बंसल, मधु अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ज्योति, नीलम अग्रवाल, सुषमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed