फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Intercity Express will run on track again on first week of January

नए साल में राहत: चार जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Intercity Express will run on track again on first week of January
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस

नए साल में चार जनवरी से रेलवे आगरा फोर्ट-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करेगा। शनिवार और रविवार को छोड़कर यह सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह पूर्ण आरक्षित स्पेशल (ट्रेन संख्या 2180) सुबह 6:31 बजे आगरा फोर्ट से संचालित होगी, जोकि यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होकर लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ से (गाड़ी संख्या 2179) शाम 3:55 बजे चलकर रात 9:49 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन पिछले माह कोहरे के कारण निरस्त कर दिया गया था। तभी से आगरा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों में जनवरी में भी कन्फर्म सीट नहीं मिलेगी 
लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों में जनवरी के पहले सप्ताह में भी कन्फर्म सीट मिलना संभव नहीं है। ज्यादातर श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। मंगला लक्षद्वीप स्पेशल में चार जनवरी को स्लीपर में 127 वेटिंग, थर्ड एसी में 115 वेटिंग, पांच और छह जनवरी को भी कन्फर्म सीट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह निजामुद्दीन-हबीबगंज में तीन, चार और पांच जनवरी को स्लीपर, एसी क्लासेज में वेटिंग चल रही है। छह को रिगरेट है। नई दिल्ली-तिरुअनंतपुरम में चार, पांच, छह को वेटिंग है। गोवा एक्सप्रेस और केरला एक्सप्रेस सेकेंड एसी में तीन जनवरी को रिगरेट शो कर रहा है। इन दोनों ट्रेनों में भी छह जनवरी तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।  

कोहरा: शताब्दी, मंगला, केरला समेत छह ट्रेनें देरी से पहुंची आगरा कैंट
घने कोहरे के कारण गुरुवार की सुबह आने वाली स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सिग्नलों पर धुंध के कारण दृश्यता शून्य की स्थिति रही। सुबह 10 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed