{"_id":"58f8f67d4f1c1b387447417d","slug":"agitation-of-workers-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी जुड़ाई मजदूरों ने सुभाष तिराहे पर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी जुड़ाई मजदूरों ने सुभाष तिराहे पर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चूड़ी मजदूरों का प्रदर्शन्
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी न मिलने से गुरुवार को चूड़ी जुड़ाई मजदूरों में आक्रोश फैल गया। सेवायोजकों के खिलाफ एकजुट होकर मजदूरों ने नगर विधायक को समस्याएं बताईं। इसके बाद सुभाष तिराहे पर नारेबाजी की।
सुभाष तिराहे पर चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने कहा कि कारखानेदार 1900 रुपये मय तेल मजदूरी दे रहे हैं। एक लीटर तेल में 14 तोड़े जुड़ते हैं। इसके बाद खराबी, चटक, भंगार के नाम पर कटौती की जाती है। कटौती करने का कोई मजदूर विरोध करता है तो उत्पीड़न किया जाता है। श्रमिकों ने मांग की कि शासन द्वारा निर्धारित 2500 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा की दर से मजदूरी दी जाए।
चूड़ी जुड़ाई के लिए पूरा मिट्टी का तेल दिया जाए। इससे पूर्व चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने सहायक श्रमायुक्त न होने पर नगर विधायक मनीष असीजा को समस्या से अवगत कराया। नगर विधायक ने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
श्रमिकों ने कहा कि सोमवार को सहायक श्रमायुक्त से मिलकर समस्या बताई जाएगी। इस दौरान कायम सिंह, दिनेश, रामनरेश, श्याम सिंह, राजबहादुर, भगवानदास, राजू, लखनवीर, ग्रीश, टीटू, राजबहादुर, राजेश, आशाराम, ग्रीशचंद्र, ताराचंद्र, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।