{"_id":"5f3f88308ebc3e3ccb1d0fef","slug":"agg-firozabad-news-agr455646749","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में बिजली शार्टसर्किट से लगी आग,सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में बिजली शार्टसर्किट से लगी आग,सामान जला
नगला पचिया में इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में आग की घटना के दौरान मौजूद पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नगला पचिया टावर वाली गली के पास स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में बुधवार देररात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से दुकान में रखा एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के ताले तुड़वाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हिमायूंपुर निवासी अतर सिंह पुत्र बलराम की नगला पचिया टावर वाली गली के पास इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। बुधवार शाम वह प्रतिदिन की भांति करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देररात तकरीबन साढ़े 11 बजे दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना चौकी प्रभारी सुहागनगर और दुकान मालिक को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुहागनगर ने दुकान के ताले तुड़वाकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार अतर सिंह का कहना है कि दुकान में करीब आठ से दस टीवी सही होने के लिए आई थी। इसके साथ ही दुकान का काउंटर जल गया। करीब एक लाख की हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।