{"_id":"581793dc4f1c1b5e38435ecd","slug":"after-the-order-not-to-open-health-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की छुट्टियां निरस्त कर चिकित्सालयों एवं कार्यालयों को विधिवत तरीके से खोलने के आदेश की स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धज्जियां उड़ा दी। सीएमओ दफ्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी नदारद नजर आए। इधर, जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे से पहले ओपीडी बंद कर दी गई। वहीं सीएमओ के आदेश को देखकर मरीज दोपहर दो बजे तक अस्पताल आते रहे।
28 अक्तूबर को सीएमओ डॉ. पुष्कर ने आदेश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी (संविदा और नियमित) का अवकाश निरस्त किया जाता है। चिकित्सालय एवं कार्यालय पूर्व की भांति विधिवत खुलेंगे। यहां तक कि मुख्यालय न छोड़ने का आदेश भी था लेकिन सीएमओ दफ्तर में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे। यहां तक कि सीएमओ जिले से खुद नदारद रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शुक्ला का कहना है कि अवकाश के दिनों में ओपीडी 12 बजे तक खुलती है। वहीं, सीएमओ दफ्तर के अन्य अधिकारियों का कहना है कि जहां केंद्रीय दल के आगमन की तैयारी नहीं हुई थी, वहां के लिए आदेश था। सीएमओ डॉ. पुष्कर आनंद ने कहा कि केंद्रीय दल की तैयारियां करने के लिए बुलाया था।