फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   after the death of the teenager, jam

हादसे में किशोर की मौत के बाद जाम, हंगामा

Sun, 30 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
after the death of the teenager, jam
 प्राइवेट बस की टक्कर से शनिवार को घायल किशोर की रविवार सुबह आगरा में मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने कोटला फरिहा मार्ग स्थित कपावली चौराहा पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुआवजा और सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुआवजा राशि दिलाने की घोषणा होने के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

बता दें कि  शनिवार दोपहर एक बजे थाना रामगढ़ के नैपई निवासी शिवम उर्फ ब्रजेश पुत्र फौरन सिंह कपावली से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में कोटला फरिहा मार्ग स्थित चिनौरा गांव के समीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। गंभीर हालत में किशोर को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने रविवार सुबह दस बजे करीब कोटला फरिहा मार्ग स्थित कपावली चौराहा पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 जाम की सूचना पर सीओ सदर जगदीश सिंह, सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद परिवारीजन मुआवजे की मांग के साथ सड़क निर्माण की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे बाद भी पुलिस आक्रोशित लोगों को नहीं समझा सकी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को पीड़ित परिवारीजनों को हर संभव मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कपावली चौराहा पर पहुंचा कई थानों का फोर्स
हादसे के विरोध में कपावली चौराहा पर जाम और हंगामे के बाद पुलिस ने चौराहे को छावनी बना दिया गया। सीओ सदर, सीओ टूंडला के साथ कोतवाल नारखी, टूंडला, पचोखरा,नगला सिंधी, फरिहा व थानाध्यक्ष रामगढ़ पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए थे।


एसडीएम की गाड़ी रोक, सुनाई समस्या
कपावली चौराहा से लौट रहे एसडीएम की गाड़ी को चनौरा गांव के समीप ग्रामीणों ने रोक लिया। एसडीएम को समस्या सुनाई। उन्होंने बताया कि मार्ग खराब होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते है। शनिवार को तीन लोगों के साथ हादसा हुआ। इसमें शिवम और चनौरा निवासी बंगाली बाबू की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि बाइक सवार युवक जीवन और मौत के बीच संषर्घ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed