फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the day's humidity, the rain in the evening brought relief

Firozabad News: दिन भर की उमस के बाद शाम को बारिश ने दिलाई राहत

Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
After the day's humidity, the rain in the evening brought relief
रविवार को  शाम हुई बारिश का नजारा। संवाद।
फिरोजाबाद। रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि, शाम करीब सात बजे आसमान में काली घटाएं छाईं और जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच यह 33 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। बादलों और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई और तीन दिनों तक बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। रविवार सुबह आसमान साफ होने और धूप खिलने के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई थी, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शाम को हुई बारिश ने इस उमस से निजात दिलाई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 67 प्रतिशत और हवा की गति लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र ने बताया कि मौसम लगातार अपनी रंगत बदल रहा है। मौसम विभाग लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगा रहा है। रविवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। डॉ. चंद्र के अनुसार, इस तरह की बारिश कई दिनों तक जारी रह सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed