फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After natural gas, chemical prices rise, increasing tension among factory owners.

Firozabad News: नेचुरल गैस के बाद केमिकल के दामों में इजाफा,कारखानेदारों की टेंशन बढ़ी

Sun, 12 Oct 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
After natural gas, chemical prices rise, increasing tension among factory owners.
शहर के चूड़ी कारखाने में काम करते श्रमिक। संवाद।
फिरोजाबाद। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार से ठीक पहले फिरोजाबाद के कांच और चूड़ी उद्योग को बड़ा झटका लगा है। पिछले 15 दिनों में कांच उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स की कीमतों में 20-25 फीसदी तक की तेज वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नेचुरल गैस के बाद अब केमिकल महंगे होने से कारखानेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, जिससे उत्पादन लागत में भारी इजाफा हो रहा है। कांच और चूड़ी बनाने में ब्रोकन ग्लास (भंगार) के अलावा कैडियम, सुहागा, नाइट्रेट, सल्फेट और सोडा-एस जैसे कच्चे माल का उपयोग होता है। इनकी कीमतों में अचानक उछाल आने से पुराने ऑर्डर पूरा करना और नए हासिल करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय कारखानेदार संजय जैन घंटू, बिन्नी मित्तल और उवैश मुकर्रम के अनुसार, नई दरों पर पुराने ऑर्डर निपटाने से आर्थिक नुकसान निश्चित है। वे अब लागत नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक समाधानों पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed