फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After husband's death, woman accuses in-laws of harassment

पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun, 30 Oct 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
After husband's death, woman accuses in-laws of harassment
फिरोजाबाद। सिरसागंज निवासी महिला ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है पति की मौत के बाद देवर उसके साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का कहना है कि उसका विवाह पांच मई 2020 को खैरगढ़ के गांव में हुआ था। पति इंदौर में हलवाई की दुकान पर काम करता था। ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पति उसे अपने साथ इंदौर ले गया। यहां पति ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद वह अपनी बच्ची को लेकर ससुराल आ गई।
विज्ञापन

यहां पर ससुरालीजन उत्पीड़न करने लगे। देवरों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्यायालय के साथ एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed