{"_id":"4003532d22f3d3a6cf10526446cc331a","slug":"after-hail-storm-hit-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि के बाद किसानों पर आंधी की मार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि के बाद किसानों पर आंधी की मार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार की रात आई आंधी ने जिले की सूरत बदल दी। सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए वहीं बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। टिनशेड गिरने से पशुओं की मौत हुई तो छप्पर और दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। आंधी से गेहूं और जौ का लॉक उड़ गया। शुक्रवार को पूरे दिन काली घटाएं किसान की धड़कनें बढ़ाती रहीं।
बदलता मौसम किसानों का दुश्मन बन गया। पहले बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरा तो गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के कारण तैयार हो चुकी गेहूं व आलू की फसलों की कटाई में बाधा खड़ी हो गई। आंधी से चौराहों पर लगे होर्डिंग्स एवं बैनर पलट गए। इंडस्ट्रियल एरिया में कई कारखानों में पड़े टिनशेड तक गिर गए। अलीनगर कैंजरा से हिरन गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर आम, नीम एवं बबूल सहित कई पेड़ उखड़ गए। इसके कारण ही सुबह तक रास्ता अवरुद्ध रहा।
खैरगढ़ क्षेत्र के भामई निवासी बली मोहम्मद के मकान की टिनशेड गिरने एक भैंस एवं तीन बकरी मर गईं। जबकि बली मोहम्मद, पुत्री समसीन व पुत्र अलीम व सर्गेश पुत्री शकीन घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल को भेजा है। प्रतापपुर में बिजली के खंभे पर नीम का पेड़ गिर जाने के कारण हाथवंत एवं खैरगढ़ की बिजली आपूर्ति ही बंद रही। खैरगढ़ से प्रतापपुर व मक्खनपुर बिल्टीगढ़ मार्ग पेड़ गिरने से अवरुद्ध रहा। आंधी से किसानों के गेहूं व जौ के लॉक उड़ने से काफी हानि हुई है। बैरनी में रामपाल यादव की भैंस पेड़ के नीचे दबने से मर गई। आंधी एवं अंधेरा का लाभ उठाकर रेहना में लक्ष्मीनरायन यादव की भैंस चोरी हो गई। फरिहा में आंधी ने भारी तबाही मचाई है। नारखी में बारिश एवं आंधी ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। शिकोहाबाद के ग्राम पुनच्छा में पेड़ गिरने से नीचे सो रहा राजेंद्र सिंह घायल हो गया। परिजन उपचार को ले गए। सिरसागंज और जसराना में भी आंधी, बारिश ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
आम की पैदावार भी कम होगी
बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी के कारण आम के दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। जानकारों की मानें तो बदले मौसम से आम की फसल प्रभावित हुई है। आम बाजार में काफी कम आएगा
शहर से लेकर गांव तक रही बत्ती गुल
आंधी के चलते गुरुवार रात 11 बजे के बाद शहर से लेकर गांव तक की बत्ती गुल रही। कहीं पेड़ की चपेट में बिजली के खंभे आए तो कहीं तार टूट गए। हादसे के डर से पूरी रात बिजली व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह तारों को सही कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
महावीर जयंती मेला का गिरा पांडाल
पीडी जैन के सामने महावीर जयंती जैन मेला प्रांगण का पंडाल आंधी के कारण ढह गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके कारण शुक्रवार के कार्यक्रम मंदिर के हाल में कराए गए। पंडाल को ठीक कराने का क्रम शाम तक चलता रहा।