{"_id":"6510864daaa9fc1b34039504","slug":"after-five-months-a-case-of-attempt-to-murder-was-filed-on-the-orders-of-the-court-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-5568-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोर्ट के आदेश पर पांच महिने बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोर्ट के आदेश पर पांच महिने बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पांच माह माह पूर्व घर में घुसकर लूटपाट, हत्या के प्रयास की घटना का मुकदमा पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नई निवासी राजवीर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि वह अक्सर घर से बाहर रहता है। गांव के ही राकेश, हरिओम, रामहरी, विपिन कुमार, ज्ञानदीन निवासी गांव धौनई उसके साथ गाली-गलौज करते। उक्त सभी लोगों ने मिलकर गत 8 मई को उसके घर में घुसकर लूटपाट की। मकान को तोड़ दिया। इस घटना में पीड़ित का तकरीबन 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इतना ही नहीं जानकारी होने पर जब पीड़ित ने उक्त लोगों से अपने घर का सामान वापस मांगा, तो उक्त लोगों ने पीड़ित की गर्दन पर तमंचे रखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया । पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन