फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After filling petrol worth Rs 3300, the car occupants fled with the scanner.

Firozabad News: 3300 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद स्कैनर लेकर भाग गए कार सवार

Wed, 17 Sep 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
After filling petrol worth Rs 3300, the car occupants fled with the scanner.
सांकेतिक 
- पेट्रोल पंप स्वामी ने पुलिस को दी घटना की तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। आरौंज के पास एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने आए कार सवारों ने बिना भुगतान किए ही पंपकर्मी को धोखा देकर 3300 रुपये का पेट्रोल और एक स्कैनर लेकर फरार हो गए। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।


नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के मालिक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। एक स्विफ्ट कार में चार युवक आए। उन्होंने अपनी कार में 3300 रुपये का ईंधन भरवाया। भुगतान के लिए एक युवक कार से बाहर निकला और पेमेंट करने के बहाने पंप पर रखा स्कैनर उठा लिया। वह स्कैनर लेकर वापस कार में बैठ गया और पंप कर्मचारी को कहा कि वह अभी भुगतान कर रहा है। जैसे ही कर्मचारी दूसरे वाहन में ईंधन भरने लगा, तभी चारों युवक मौका देखकर बिना भुगतान किए ही कार लेकर भाग निकले। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed