फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After Diwali, purchase of Sahalag increased in the market.

Firozabad News: दिवाली के बाद बाजार में सहालग की खरीदारी बढ़ी

Sun, 26 Oct 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, purchase of Sahalag increased in the market.
बाजार में शादी के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : बाजार में शादी के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई। महिलाएं फैंसी बनारसी साड़ी, लहंगा चुन्नी के साथ-साथ सिलिकॉन की साड़ी खरीद रहीं है। खुद के साथ साथ परिवार के लिए भी खरीददारी करने में जुटी है। इसके कारण बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिवाली एवं भाई दूज के बाद बाजार में अब सहालग की खरीदारी शुरू हो गई। किसी के घर परिवार में शादी होने के कारण खरीदारी कर रहा है तो कोई शादी में शामिल होने के लिए कपड़ों के साथ ज्वैलरी खरीद रहे हैं। इस कारण रविवार को बाजार में भीड़ दिखाई दी। महिलाएं इन दिनों सिलिकॉन के साथ-साथ फैंसी बनारसी साड़़ी को खरीद रहीं है।
विज्ञापन

सदर बाजार में अधिकांश दुकानों पर यही स्थिति देखने को मिली। राजू जैन ने कहा कि महिलाएं फैंसी साड़ी अधिक पसंद कर रही है। युवतियों को लहंगा चुन्नी पसंद आ रही है। कपड़ों के साथ ही साथ बर्तन, ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चहल-पहल काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुल्हा-दुल्हन के लिए भी कर रहे हैं खरीदारी
कपड़े की दुकानों पर पहुंचकर ग्राहक दूल्हे के लिए सूट, शेरवानी, इंडो वेस्टर्न सूट खरीद रहे हैं तो दुल्हन के लिए लाल, मेहंदी कलर का लहंगा सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके साथ शादी के लिए अन्य सामान भी एक साथ खरीदने में जुटे हैं ताकि बार-बार बाजार तक दौड़ नहीं लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed