{"_id":"6a2855d92f13eea2430a5954","slug":"after-a-day-of-intense-heat-and-sunshine-rain-and-thunderstorms-arrived-in-the-evening-firozabad-news-c-169-1-mt11005-176886-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिनभर भीषण उमस और धूप के बाद शाम को आंधी के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिनभर भीषण उमस और धूप के बाद शाम को आंधी के साथ बारिश
Tue, 09 Jun 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोटला चुंगी ओवरब्रिज के नीचे आंधी के कारण उड़ती धूल। संवाद
- फोटो : कोटला चुंगी ओवरब्रिज के नीचे आंधी के कारण उड़ती धूल। संवाद
फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक जहां भीषण धूप और असहनीय उमस ने लोगों को परेशान कर दिया, वहीं शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज रफ्तार से आई धूल भरी आंधी ने पूरे शहर से लेकर देहात तक को अपनी आगोश में ले लिया। आंधी इतनी जोरदार थी कि कई मुख्य चौराहों और मार्गों पर लगे बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग उखड़कर जमीन पर आ गिरे। अंधड़ आते ही सुरक्षा के लिहाज से बिजली विभाग ने पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी, जिससे कई घंटों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। हवा में नमी (उमस) का स्तर सुबह के वक्त 32 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। इसी भारी उमस के कारण दोपहर में लोग बेहाल नजर आए, लेकिन शाम को अचानक चली आंधी ने तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज कराई, मगर धूल के गुबार ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
कोटला चुंगी ओवरब्रिज के नीचे उड़ती मिट्टी ने किया परेशान
आंधी के दौरान शहर के कोटला चुंगी ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से पड़ी डस्ट (मिट्टी) आंधी के वेग के साथ हवा में इस कदर उड़ी कि चारों तरफ अंधेरा छा गया। दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में मिट्टी घुसने से कई लोग गिरने से बाल-बाल बचे। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि इस उड़ती धूल ने उनका जीना मुहाल कर रखा है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
कल से बारिश
11 जून से लेकर 15 जून तक लगातार पांच दिनों तक शहर से लेकर देहात तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण लू और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने तेज आंधी के अनुमान को देखते हुए लोगों से जर्जर इमारतों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।