फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates protest against petrol, diesel and cooking gas prices

पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की कीमतों के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against petrol, diesel and cooking gas prices
फिरोजाबाद। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। उन्होंने न्यायालय प्रांगण में सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिला मुख्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचकर अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेहताशा वृद्धि करने के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महासचिव सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी न्यायालय प्रांगण में एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल युवा अधिवक्ता पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाने के विरोधी पोस्टर लिए थे। न्यायालय प्रांगण में जुलूस निकालने के बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय कुमारचंद्र ज्वालिया को सौंपा गया। एसडीएम ने ज्ञापन शासन को भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमकिशोर यादव, सतेंद्र सिंह, शंकरलाल राणा, सौरभ यादव, विनय यादव, राजीव कुमार, आशीष यादव, मुकेश गुप्ता, संदीप प्रजापति, दिनेश बघेल अधिवक्ता शामिल रहे।
बैरंग लौटे मुवक्किल, बैनामा का काम प्रभावित
अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण जनपद न्यायालय में आने वाले मुवक्किल बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। तहसील क्षेत्रों में बैनामा का कार्य भी बंद रहा। इसके कारण बैनामा कराने वाले लौट गए।

मुख्यालय पर पुलिस फोर्स रहा सक्रिय
अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जिला मुख्यालय के बाहर पुलिस फोर्स सक्रिय रही। हाईवे पर एसएचओ मटसेना विनय कुमार मिश्र, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed