{"_id":"577d15a84f1c1b6e697fba3c","slug":"advocates-continue-to-strike-work-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज ठप
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कामकाज ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम सदर के तबादले की मांग कर रहे अधिवक्ता बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, वहीं तहसील बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान वक्ताओं ने आंदोलन को गति देने के लिए योजना तैयार की। हड़ताल के चलते वादकारियों के साथ बैनामा कराने वाले लोगों को भी परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
एसडीएम सदर रविंद्र मादंड से अभद्रता के मामले में अधिवक्ता विजय प्रकाश यादव व उनके बेटों को जेल भेजने के विरोध में अधिवक्ता पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। इसका खामियाजा वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं बैनामा न होने के कारण राजस्व की हानि हो रही है। बुधवार को हड़ताल के चलते न्यायालय परिसर में सन्नाटा रहा। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए जिला मुख्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया था। उधर बरसात के बीच तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक अधिवक्ता कुंवर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन चरन सिंह यादव ने किया। कुंवर सिंह परमार ने कहा तहसील सदर के साथ शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना और सिरसागंज के अधिवक्ता भी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अशोक शर्मा, रमेश बाबू वर्मा, रामवीर सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कामता निषाद, मुकेश यादव, दरव सिंह यादव, सुभाष चंद्र जैन, राजेंद्र प्रसाद, प्रवींद्र बघेल, प्रवीन कुमार, शिवेंद्र बिक्रम, रामनरेश यादव आदि मौजूद थे।
सीएम से मिलने जाएंगे अधिवक्ता
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर अधिवक्ता अपनी बात रखना चाहते हैं। डीएम को इस आशय का पत्र देना चाहते हैं लेकिन मिलने का समय नहीं दिया। इसके कारण अधिवक्ताओं ने फैसला किया है कि दस जुलाई को सभी तहसीलों के अधिवक्ता अपने-अपने बैनर के साथ सीएम से मिलने के लिए जाएंगे।