{"_id":"5dc06f0d8ebc3e015a224fc1","slug":"advocate-firozabad-news-agr4137224117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कामकाज ठप कर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कामकाज ठप कर निकाला जुलूस
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हडताल के दौरान जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते बार एसोसिएसन के ?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं से हुई मारपीट के विरोध में सोमवार को न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। उन्होंने जुलूस निकालने के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए।
बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट एवं महासचिव सुरेद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं से की अभद्रता लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को न्यायालय में कामकाज अधिवक्ताओं ने ठप कर दिया। कामकाज बंद किए जाने के कारण न्यायालय में आने वाले मुवक्किलों को बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। बार अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
उन्होंने मामले की जांच, घायल अधिवक्ताओं को दस-दस लाख की सहायता राशि दिए जाने की मांग की। इस दौरान भूरीसिंह वर्मा एडवोकेट, केके चौहान एडवोकेट, योगेंद्रपाल सिंह जादौन, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र राठौर, सुधीर मोहन माहेश्वरी, शशिकांत पाराशर एडवोकेट, देवेद्र कुमार भारद्वाज, राजेश यादव, रवींद्र सिंह यादव, नीरज यादव एडवोकेट पूर्व डीजीसी, अमित दीक्षित,उ मेश ओझा, रतन सिंह एडवोकेट, मेघ सिंह शंखवार सहित काफी संख्या में मौजूद थे।