{"_id":"671bf3dfefbc5219580701a7","slug":"adverse-entry-given-to-dpro-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-136002-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीपीआरओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीपीआरओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Sat, 26 Oct 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। डीएम ने जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सड़कों को तत्काल ठीक करा लें। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीएम सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में जहां सड़कों की स्थिति को खराब है उसको ठीक कराने के निर्देश जल निगम के अफसरों को दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या को बढ़ाने की हिदायत दी। विद्यालयों के कायाकल्प से संतृप्त करने व दिव्यांग छात्रों का प्रमाणपत्र इत्यादि पूर्णतया बनवाएं।
15वें वित्त में तीन ब्लाॅकों टूंडला, जसराना, नारखी में कम खर्च होने पर डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। फेमिली आईडी का काम तेजी से कराया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार इसमें आ सकें। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, बीएसए आशीष पांडेय, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, एक्शईएन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह, पीडी डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी, डीएसटीओ एवं उपायुक्त उद्योग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।