फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   advance income tax

टैक्स जमा कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : अपर आयकर आयुक्त

Sun, 15 Dec 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
advance income tax
शिकोहाबाद अपर आयकर आयुक्त की मीटिंग में भाग लेते चार्टर्ड एकाउंटेंट। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। एडवांस टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। प्रधान आयकर आयुक्त-2 आगरा के निर्देशन में शनिवार को आयकर भवन दबरई में अपर आयकर आयुक्त फिरोजाबाद ने एडवांस टैक्स के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें फिरोजाबाद शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त फिरोजाबाद ने उन्हें अपने करदाताओं से अग्रिम कर का सही आकलन करके समय से टैक्स जमाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने के लिए कहा। चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने कर संग्रह को पूर्ण करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। अपर आयकर आयुक्त मजहर अकरम ने नए आयकर प्रावधानों के बारे में चार्टर्ड एकाउंटेंट से चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार में आ रही समस्याओं के बारे में अपर आयकर आयुक्त फिरोजाबाद को अवगत कराया गया। जिसे अपर आयकर आयुक्त ने निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में चार्टर्ड एकाउंटेंट संदीप अग्रवाल, अवधेश कुमार पाठक, राकेश गोयल, प्रवीन गर्ग, कुशल गुप्ता, अंबुज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजय गोयल, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed