फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adolescents will be vaccinated from January 3

तीन जनवरी से किशोरों को लगाया जाएगा टीका

Fri, 31 Dec 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Adolescents will be vaccinated from January 3
तीन जनवरी से किशोरों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को जिले में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इनका टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा। एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक होंगे। फिलहाल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण के आधा घंटे बाद तक किशोरों को ऑब्जर्वेशन रूम में रहना होगा, ताकि चक्कर आदि न आएं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी भी निगरानी करते रहेंगे। टीकाकरण के लिए जिले में साढ़े तीन लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 50 अतिरिक्त बूथ बनाने का निर्णय लिया है। पहले दिन दो हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हो चुकी है। प्रधानमंत्री द्वारा किशोरों के टीकाकरण की घोषणा करने के बाद शासन ने गाइडलाइन भेज दी है। इसके लिए आज से स्लॉट बुक होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि टीकाकरण के आदेश आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है गाइडलाइन
- 15 से 18 वर्ष की आयु होना जरूरी
- कोविन पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
- स्लॉट बुकिंग के बाद करा सकेंगे टीकाकरण
- आधा घंटा ऑब्जर्वेशन रूम में रुकना होगा
- मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा
- जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद, सीएचसी, पीपीसी पर बनेंगे बूथ
स्कूलों में की जाएगी काउंसिलिंग
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए स्कूल प्रबंधन छात्रों की काउंसिलिंग करेगा। शुरूआत में अस्पतालों पर ही बूथ बनाने की तैयारी हैं, हालांकि बाद में विद्यालयों में भी बूथ लगाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed