फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration yields to Congress's insistence; Naib Tehsildar accepts memorandum while seated on the ground.

Firozabad News: कांग्रेस की जिद के आगे झुका प्रशासन, जमीन पर बैठकर नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Administration yields to Congress's insistence; Naib Tehsildar accepts memorandum while seated on the ground.
कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेते नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम। स्रोत संवाद - फोटो : कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेते नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। नगर की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या के विरोध में ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच मंगलवार को तीखी तकरार हो गई। जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेने की जिद पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एसडीएम ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली। आखिरकार प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और नायब तहसीलदार ने जमीन पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

तहसील परिसर में दोपहर पौने 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य के नेतृत्व में पदयात्रा कर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ता धूप में जमीन पर ही बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम ने जब जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया तो माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

एसडीएम का तर्क था कि वे वकीलों संग बैठक में व्यस्त थे, वहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए तहसील और एसडीएम के खिलाफ नारे लगाए। विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने पुलिस फोर्स तैनात करा दी। कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम ने जमीन पर बैठकर ज्ञापन लिया और नगर की समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed