{"_id":"67c9ea1de7f8c2b97c029857","slug":"administration-strict-on-negligence-towards-cleanliness-in-rural-areas-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-143902-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्रामीण अंचल में स्वच्छता के प्रति लापरवाही पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्रामीण अंचल में स्वच्छता के प्रति लापरवाही पर प्रशासन सख्त
Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण अंचल में भी होटल, धर्मशाला रिसोर्ट एवं होम स्टे के संचालकों को भी स्वच्छता पर खास ध्यान देना होगा। इस योजना के तहत बेहतर साफ सफाई रखने वाले होटल संचालकों को विभाग की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पंचायतवार इनका सर्वे करके गूगल सीट पर इसकी रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीण अंचल में भी होटल, मैरिज होम, रिसोर्ट एवं धर्मशाला संचालकों के द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन निदेशक राजकुमार ने सभी जिला पंचायत राज अधिकारी को जारी किए पत्र में कहा कि प्रदेश में अतिथि की सुविधाओं को मुहैया कराए जाने वाले होटलों के साथ मैरिज होम, धर्मशाला एवं रिसोर्ट में उचित स्वच्छता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत इन मैरिज होम का चिह्नांकन करके उनकी रेटिंग तय की जाएगी। उसके आधार पर ही उनको विभाग की ओर से भी स्वच्छता संबंधी प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने कहा कि स्वच्छता रेटिंग प्रणाली को लागू किए जाने को जिले की सभी पंचायतों में होटल, मैरिज होम, लॉज एवं रिसोर्ट की सूची बनाने का काम किया जा रहा है। इनके आस-पास स्वच्छता का विशेष इंतजाम किए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह काम पंचायतों के सचिवों के साथ पंचायत सहायकों को भी सौंपा है।