फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration prepared master plan to remove encroachment from Tundla

Firozabad News: टूंडला से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Administration prepared master plan to remove encroachment from Tundla
टूंडला। शहर के सौंदर्यीकरण एवं जाम से मुक्ति दिलाए जाने के लिए अधिकारियों के संग बैठक कर एसडीएम ने मंथन किया। तहसील सभागार में बैठक कर उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसील, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अधिकारियों ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण को जमींदोज कराने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। सुभाष चौराहे से दीपा का चौराहे तक लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाई जानी है। इसके लिए सरकारी भूमि पर जितने भी कब्जे या अतिक्रमण हैं, उसे मुक्त कराया जाना है। सबसे बुरी दशा सुभाष चौराहे की है, एनएचएआई अपनी भूमि पर कब्जा ले और सभी सड़कों को चौड़ा करे। एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर भावेश पटेल ने कहा कि प्रशासन उन्हें फोर्स उपलब्ध कराए तो वह एक हफ्ते में एनएचएआई की भूमि को पा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने दो दिन के अंदर पूरा डाटा एकत्रित कर नोटिस चस्पा कराने की बात कही।
पीडब्लयूडी के असिस्टेंट इंजीनियर महावीर सिंह ने कह कि स्टेशन रोड पर डिवाइडर के दोनों ओर 55 फीट जगह है। उसे लेने के लिए नगर पालिका के सहयोग की जरूरत है, जिससे सभी दुकान, भवन स्वामियों को नोटिस देने के लिए नाम प्राप्त किए जा सकें। इस पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निशान लगाते हुए सीधे नोटिस चस्पा कराने को कहा गया। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए शीघ्र आदेशों के अनुपालन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना तैयार करते हुए जल्द ही एक हफ्ते के नोटिस दिए जाने की सहमती जताई। एसडीएम ने कहा कि पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा। बैठक में एसडीएम, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीडब्लयूडी के एई अलावा तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, ईओ आशुतोष त्रिपाठी, नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, एसडीओ विद्युत महेश प्रभाकर, लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।





सबसे पहले एनएचएआई की भूमि पर चलेगा बुलडोजर

शहर में अतिक्रमण हटाने से पूर्व एनएचएआई की जमीन पर बुलडोजर चलेगा। एनएचएआई से मुआवजा लेने के बावजूद ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड पर बनी दुकानदारों ने दुकानों को खाली नहीं किया है। जल्द ही नोटिस चस्पा कर भारी पुलिस फार्स के साथ सर्विस लेनों पर बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed