फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   administrartion Dont make bhatta parsole to nagla gulal

नगला गुलाल को भट्टा पारसौल न बनाए प्रशासन

Sun, 01 Feb 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ वे को नगला गुलाल के किसान सैफई की दरों से इतर भूमि देने को तैयार नहीं है। किसानों का तर्क है कि ऊसर युक्त भूमि एक करोड़ बीस लाख प्रति हेक्टेयर हो सकती है तो फिर हमारी तीन फसली भूमि क्यों नहीं। इधर कांग्रेस ने बैठक करके प्रशासन को चेतावनी दी कि वह नगला गुलाल को भट्टा 
विज्ञापन
पारसौल न बनाएं नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगला गुलाल में दस्तक देने के बाद किसानों में आक्रोश बढ़ गया। किसानों का कहना है कि हमसे बिना सहमति के भूमि जबरन छीनना गलत है। हमें सिर्फ हमारा हक सैफई की दरों के अनुरूप दिया जाए। प्रशासन व शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा है कि जिला प्रशासन को किसानों की मंशा समझने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए। फोर्स के दम पर किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। इधर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासन को चेतावनी दी वह नगला गुलाल को भट्टा 
विज्ञापन
पारसौल न बनने दें। प्रशासन ने सैफई के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया तो भट्टा परसौल के किसानों की तरह उनका हक दिलाने को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व सांसद व प्रवक्ता राजबब्बर आएंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सेवादल के नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि सैफई के अनुरूप ही मुआवजा दिया जाए। बैठक में धीरेंद्रपाल जादौन, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, पूर्व शहर अध्यक्ष शफात खान राजू, नसीर अहमद, राधेश्याम बघेल, कुसुम सिंह, हाकिम सिंह पौनियां, अशोक यादव, सुरेंद्र नागर, राजीव पांडेय, अजय शर्मा ने रोष जाहिर किया है। युवक कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी उमर फारुख के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगला गुलाल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन बैनामा कराया तो आंदोलन होगा। कांग्रेस नेता अमित गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जबरन किसानों की जमीन लेकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। प्रतिनिधिमंडल में शिखर गुप्ता, शहजाद, यूनिस अब्बास, जावेद कुरैशी, कौशल किशोर, अनिल यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार, शक्ति सिंह, सत्यम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed