फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ADG

पुलिस व्यवस्था को बनाया जाएगा बेहतर: अपर पुलिस महानिदेशक ीरर

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ADG
अपराध रोकने के लिए बढ़ाएं रात्रि गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/टूंडला। एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने मंगलवार को पुलिस लाइन, सरकारी आवास के साथ ही मक्खनपुर और पचोखरा थाने का निरीक्षण किया। यहां पुलिसकर्मियों को अपराध रोकने के लिए रात्रि गश्त और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों के साथ बातचीत भी की।
पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के साथ ही रिक्रूट की ड्रिल का भी निरीक्षण किया। स्वच्छता के लिए जवानों को प्रेरित किया। रुद्राक्ष का पौधा लगाकर हर्बल ग्रीन वाटिका का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी आवासों के साथ ही विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर दस्तावेजों के रखरखाव और साफ सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जिले के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य लोगों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा, नवरात्र और रमजान का माह है। दोनों त्योहार भाई चारे के साथ मनाएं। यहां मौजूद लोगों ने उन्होंने सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही। बैठक में सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने सिरसागंज के ग्राम दौलतपुर में गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी दी। एडीजी जोन से कहा कि गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए दमकल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान, इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी, हेमंत अग्रवाल, जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव. अंबेश शर्मा, भाजपा नेता मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद मक्खनपुर और पचोखरा थाने का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी मुकेश मिश्रा, एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, सीओ सदर हीरा लाल कनौजिया, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी संजुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed