{"_id":"6679d6982a2e39d4ad0a8dc8","slug":"additional-chief-judicial-magistrate-will-investigate-the-cause-of-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-127521-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे मौत के कारणों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे मौत के कारणों की जांच
Tue, 25 Jun 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट करेंगे मौत के कारणों की जांच
जेल अधीक्षक ने न्यायाधीश को पत्र भेजकर न्यायिक जांच कराए जाने की रखी थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस द्वारा जेल भेजे गए नगला पचिया निवासी बंदी आकाश की मौत की जांच अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी। जेल अधीक्षक की ओर से मामले की जांच कराए जाने का अनुरोध किए जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला कारागार में गाड़ी काटने के आरोप में जेल भेजे गए थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी बंदी आकाश पुत्र वीरी सिंह जाटव की 21 जून को सुबह 6ः35 बजे मौत हो गई थी। इस मामले में जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को संबोधित 24 जून को पत्र भेजकर इस मामले की न्यायिक जांच किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराए जाने की मांग की थी। जेल अधीक्षक की ओर से भेजा पत्र मिलने के बाद न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से बंदी की मौत की न्यायिक जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद को दी है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले की जांचकर आख्या दो माह के अंदर मुहैया करानी होगी।